{"_id":"684f0eb52614c043e50a95a0","slug":"bike-dragged-50-meters-after-colliding-with-tractor-two-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127406-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से 50 मीटर घिसटी बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से 50 मीटर घिसटी बाइक, दो घायल
Sun, 15 Jun 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
सहार। पटना गांव के पास स्थित पूर्वा भिम्मा मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए।
हादसे को देख ग्रामीण मौके पर दौड़े। बाइक सवार दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया।
घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की है। पटना गांव निवासी रत्नेश (40) व देवेंद्र (35) बाइक से सहार की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रत्नेश व देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सहार सीएचसी पहुंचाया गया।
डॉ. अभिचल पांडेय ने बताया कि दोनों को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हालत चिंताजनक है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सहार से उपनिरीक्षक अब्दुल सत्तार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रैक्टर की पहचान कर ली गई है, उसकी तलाश की जा रही है।