{"_id":"69e6733374b20f6bd80401e4","slug":"bike-collides-with-truck-mother-and-son-die-seven-month-old-daughter-survives-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143376-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रक से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत, सात माह की बेटी बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रक से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत, सात माह की बेटी बची
Tue, 21 Apr 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो-6- शिवानी। फाइल फोटो
एरवाकटरा (औरैया)। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां व उसके तीन साल के मासूम बेटे को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक चालक भतीजा व सात माह की बेटी बच गई। हादसा बाजार गेट पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक मौका पाकर मौके से भाग गया।
कन्नौज स्थित थाना सौंरिख क्षेत्र के गांव शिव सिंहपुर निवासी शिवम कुमार की पत्नी शिवानी (26) सोमवार को भतीजे सोनू के साथ पूराकलां अपने ननिहाल जा रही थीं। उसके साथ तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और सात माह की बेटी सरस्वती उर्फ सिद्धि भी थी। जैसे ही उनकी बाइक एरवाकटरा के बाजार गेट के पास पहुंची तभी बिधूना की ओर से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवानी और उसका मासूम बेटा पुष्पम उछलकर सीधे ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। इसके बाद ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि गोद में मौजूद सात माह की बच्ची दूर जा गिरी, जिससे उसे खरोंच तक नहीं आई। वहीं बाइक चालक भतीजा भी बच गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक वीनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को कब्जे में लेकर थाने खड़ा करवा दिया है, हालांकि चालक भागने में सफल रहा। हादसे की जानकारी मिलते ही ननिहाल और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। दोनों का शव देख परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजन को हादसे की सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-पी पुनीत मिश्र, सीओ बिधूना