फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike collides with electric pole, uncle and nephew die

Auraiya News: बिजली पोल से टकराई बाइक, चाचा-भतीजे की मौत

Thu, 26 Feb 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, uncle and nephew die
फोटो-3-अमिताभ की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
एरवाकटरा। उमरैन चौकी क्षेत्र के दोबामाफी मोड़ के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 11 केवी लाइन के बिजली पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूट गया और उमरैन फीडर से जुड़े 52 गांवों की बिजली पूरी रात गुल रही। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। कानपुर देहात के कोतवाली शिवली क्षेत्र के गांव दूंदपुर बाघपुर जोगी डेरा निवासी अमिताभ नाथ (30) चाचा रामकुमार नाथ (32) के साथ बाइक से कन्नौज जिले के सिकंदरपुर जोगी डेरा में परिवार के रिश्ते में भाई सोनू नाथ की बारात में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 10:45 बजे दोबामाफी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि 11 केवी लाइन का पोल टूटकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पोल गिरते ही उमरैन फीडर की सप्लाई ठप हो गई और 52 गांवों में अंधेरे छा गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनेश जादौन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई कुलवंत सिंह ने बताया कि रातभर मरम्मत कार्य चलता रहा। सुबह करीब नाै बजे नया पोल लगाकर उमरैन फीडर की आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान करीब 10 घंटे बिजली ठप रही। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश जादौन ने बताया कि सूचना पर मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-3-अमिताभ की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

फोटो-3-अमिताभ की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

फोटो-3-अमिताभ की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

फोटो-3-अमिताभ की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

फोटो-3-अमिताभ की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

फोटो-3-अमिताभ की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed