फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike collides with divider, three injured including two women

Auraiya News: बाइक डिवाइडर से टकराई दो महिलाओं सहित तीन घायल

Fri, 31 May 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, three injured including two women
अजीतमल। अपनी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी को बाइक से लेकर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमावता से वापस जाते समय युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी अजीतमल से प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना फफूंद के गांव अकबरपुर डांडा निवासी चंद्र शेखर अपनी पत्नी संध्या व छोटे भाई की पत्नी अरुणा को लेकर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमावता में एक पंडितजी से मिलने आए थे। बुधवार की देर रात वह वापस अपने गांव अकबरपुर डांडा फफूंद जा रहे थे। जैसे ही वह हाइवे के भटारोड के सामने पहुंचे तभी डिवाइडर से बाइक टकराकर अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से तीनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने घायलों को तुरंत उपचार के बाद सैफई रेफर करवाया और एंबुलेंस के माध्यम से सैफई भिजवाया। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया की डिवाइडर से बाइक टकरा जाने से दो महिला सहित तीन लोग घायल हुए है। जिन्हें सैफई रेफर कर दिया गया है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed