{"_id":"69e91e6d1076754a780b066d","slug":"bike-collides-with-a-broken-truck-parked-on-the-roadside-mother-and-son-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143518-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल
Thu, 23 Apr 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो-22- सड़क पर खराब खड़ा ट्रक व किनारे क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव मल्होसी मोड़ से याकूबपुर रोड पर एक खराब खड़े ट्रक में बाइक सवार टकरा गए। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए।
कन्नौज स्थित इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर निवासी नीरज कुशवाहा (27) अपनी मां सरोजा देवी (45) बाइक से बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जा रहे थे। इसी थाना क्षेत्र में मल्होसी मोड़ से आगे याकूबपुर रोड पर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उनका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। खराब ट्रक को जल्द हटाया जाएगा।