{"_id":"64497386c26b5e5e2704eaa4","slug":"bike-collided-with-tractor-four-injured-including-couple-auraiya-news-c-12-1-201261-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दंपती समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दंपती समेत चार घायल
Thu, 27 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। नेशनल हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास बुधवार सुबह गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में सभी को राहगीरों ने सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया है।
इटावा के थाना इकदिल क्षेत्र के नवली निवासी सत्यवीर सिंह (35) बुधवार सुबह पत्नी सुनीता (30) व बेटे मयंक बाबू (7) प्रशांत (8) के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे। उनके नेशनल हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक बेकाबू होकर सड़क पर जा गिरी और हादसे में चारों बुरी तरह घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।