{"_id":"5e07a0138ebc3e87e915d568","slug":"bijli-problem-auraiya-news-knp534989995","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम ऊर्जा वाले पंप लगाकर किसान बचा सकेंगे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम ऊर्जा वाले पंप लगाकर किसान बचा सकेंगे बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। विद्युत वितरण खंड दिबियापुर में किसान उदय ऊर्जा दक्ष पंप आवंटन योजना के अंतर्गत 5 हार्स पावर के पंप किसानों को निशुल्क दिए जाएंगे। औरैया जिले में 1500 पंप बांटने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी शक्ति भवन लखनऊ से अधिशाषी अभियंता कार्यालय दिबियापुर पहुंची चीफ इंजीनियर एनर्जी सेल बैरोलिका दुबे ने किसानों को दी।
चीफ इंजीनियर बैरोलिका दुबे ने बताया कि खेतों में पूर्व में लगे 10 हार्सपावर के पंप अधिक बिजली खपत करते हैं इसलिए किसानों का बिजली का बिल अधिक आता है। अब उदय ऊर्जा दक्ष पंप आवंटन योजना के तहत किसानों को 10 हार्सपावर के पंपों के बदले 5 हार्स पावर के पंप निशुल्क दिए जाएंगे। इन पंपों के द्वारा भी पूर्व की ही भांति सिंचाईं की जा सकती है। केवल बिजली का बिल कम होगा। बताया कि 30 प्रतिशत नए लोगों को भी कनेक्शन दिए जाने हैं।
एक्सईएन दिबियापुर सूर्य प्रताप ने बताया कि एनटीपीसी औरैया जिले के किसानों के लिए 1500 सबमर्सिबल पंप देगा। पहले आओ पहले पाओ योजना के आधार पर मिलेगा। आज केवल किसानों को इसकी जानकारी दी गई है। जल्द ही इस योजना के लिए किसानों के फार्म भरे जाएंगे। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव समेत अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।