फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Big difference in picture of 2024, BJP's support base dropped

Auraiya News: 2024 की तस्वीर में बड़ा अंतर, भाजपा का गिरा जनाधार

Wed, 05 Jun 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Big difference in picture of 2024, BJP's support base dropped
औरैया। मंगलवार को हुई लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना में सामने आए आंकड़े भाजपा के लिए साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले काफी अंतर वाले रहे। भाजपा का जनाधार काफी हद तक गिरा है। औरैया विधानसभा सीट से लेकर दिबियापुर व बिधूना में भाजपा का वोट एक मुश्त गिरा। वहीं इस कड़ी में बसपा भी हांसिए पर पहुंची है। कुल मिलाकर सपा का वोट बढ़ा है।
विज्ञापन

साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में औरैया सदर सीट पर भाजपा को 88631 वोट मिले थे। वहीं सपा को 66184 वोट मिले थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में सदर में भाजपा का जनाधार आंकड़ा महज 74609 तक सीमित रहा। जबकि सपा 88556 तक पहुंच गई। वहीं बिधूना सीट पर भाजपा को साल 2022 के चुनाव में 89492 वोट मिले थे। यहां सपा का जनाधार 97257 मिला था। इस बार के चुनाव में भाजपा को महज 80007 वोट मिले हैं। जबकि सपा को 119843 मत मिले हैं। वहीं दिबियापुर विधानसभा सीट पर 2022 के चुनाव में भाजपा को 80392 वोट मिले थे। 473 वोटों के मामूली अंतर से सपा जीती थी। लेकिन इस बार के चुनाव में भाजपा यहां 74285 वोट ही पा सकी। जबकि सपा 91496 वोट पाते हुए पहले पायदान पर रही। काफी हद तक सपा ने पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार वोटों की बढ़त की हैं। खास बात यह है कि औरैया सदर क्षेत्र में भाजपा के वोट में गिरावट आई है। जबकि सदर क्षेत्र को जिले में भाजपा का गढ़ माना जाने लगा था। (संवाद)
विज्ञापन


बसपा का जनाधार प्रत्येक विधानसभा में पिछले चुनाव के मुकाबले गिरा
औरैया। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में औरैया सीट पर बसपा को 36159 वोट मिले थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में बसपा को महज 19273 वोट ही मिले। वहीं दिबियापुर विधानसभा में साल 2022 में चुनाव में बसपा को 31500 वोट मिले थे। जबकि इस बार इस क्षेत्र में बसपा को महज 20223 वोट मिले। वहीं बिधूना विधानसभा में बसपा को साल 2022 में 32220 वोट मिले थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में 20641 वोट मिले हैं। प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार से ज्यादा वोट बसपा के इस बार कम मिले हैं। जबकि सपा तीनों ही विधानसभाओं में मजबूती की बढ़त बनाने में सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed