फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Big Brother ax cut

बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 11 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 11 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Big Brother ax cut

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरा में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मृतक की बहन ने कोतवाली में मामला पंजीकृत कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन



 
ग्राम जौरा निवासी पिंटू पुत्र कैलाश बाबू मंगलवार देर रात घर में परिजनों के साथ बैठा हुआ था। तभी उसका छोटा भाई सुभाष कुमार शराब के नशे में आया और गालीगलौज करने लगा। बड़े भाई पिंटू ने सुभाष को शराब पीने से मना किया तो सुभाष ने मारपीट शुरू  कर दी।
विज्ञापन



भाई के विरोध करने पर गुस्साए सुभाष ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और पिंटू पर प्रहार करना शुरू कर दिया। परिजनों ने सुभाष को पिंटू पर कुल्हाड़ी से प्रहार करते देखा तो बीच बचाव किया, लेकिन तब तक पिंटू दम तोड़ चुका था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। आरोपी भाई को पकड़ने के लिए दबिशें दीं, लेकिन तब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से काफी दूर जा चुका था। वहीं बड़े पुत्र की हत्या होने से मां का रो-रोकर बुरा हाल था।



मृतक पिंटू की बहन कंचन ने कोतवाली में छोटे भाई सुभाष के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed