{"_id":"602ffbc38ebc3ee8f201f303","slug":"bidhuna-block-chief-attacked-report-on-seven-auraiya-news-knp6129074128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिधूना ब्लॉक प्रमुख पर हमला, सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिधूना ब्लॉक प्रमुख पर हमला, सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सुबोध राजपूत।
- फोटो : AURAIYA
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिमरापूर्वा में बिधूना ब्लॉक प्रमुख पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें ब्लॉक प्रमुख और उनके दो साथी घायल हो गए। ब्लॉक प्रमुख ने मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम नौसारा निवासी बिधूना ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत गुरुवार शाम सिमरापूर्वा में श्रीमद्भागवत कथा में गए थे। वहां से लौटने के दौरान दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। ब्लॉक प्रमुख को बचाने आए साथी सुबोध राजपूत निवासी शिवपुरी व सत्यम निवासी नौसारा भी हमले में घायल हो गए।
आरोप लगाया कि उनकी सोने की चेन व फोन भी लूट लिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घायलों को कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत ने पंकज यादव, अमित यादव, विकास यादव, वरुण यादव, सूरज, बुधमान यादव व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ लूट व धारदार हथियार से हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।