{"_id":"990e207c1884ac525e0a7388b93bd8a1","slug":"bhumi-acquisition-bill-is-anti-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी है भू्मि अधिग्रहण बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी है भू्मि अधिग्रहण बिल
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा हाई कमान के निर्देश पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर बसपाई भूमि अधिग्रहण बिल और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना -प्रदर्शन कर जमकर गरजे।
विज्ञापन
इसमें बसपाईयों ने मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी करार दिया है। इसके साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के मामले में फ्लाप साबित हुई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह लय से उतरी है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक रामजी शुक्ला ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेस में केवल बसपा ही आम जनता की हितैषी है।
सर्वजन हिताय की नीति से काम करने वाली पार्टी और उनकी मुखिया ही आम जनता के दुख दूर कर सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर लाए गए भूमि अधिग्रहण बिल पूंजीपतियों के लिए है। किसानों के हितों को बिल में जगह नहीं दी गई है।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख सदर राजकुमार दुबे ने कहा कि प्रदेश में गुडंाराज कायम है। अपराध दर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सपा सरकार सुशासन लाने में नाकारा साबित हो रही है।
प्रदेश सरकार में जाति वर्ग विशेष की सुनवाई हो रहीहै। आम जनता की जरूरतें व उनकी आवश्यकताओं को अनदेखा किया जा रहा है।
धरने को पार्टी के सरनाम सिंह शाक्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह पाल, लोकेंद्र दोहरे, बीडीसी विनोद कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जगत सिंह लोधी आदि ने संबोधित किया।