{"_id":"3226af441e246e3fd27318742c24c5d0","slug":"bhandara-devotees-chaka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने छका भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने छका भंडारा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 01 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बाबा परमहंस बगिया में चल रहे धर्मानुष्ठान के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व हवन पूजन एवं बाबा परमहंस महाराज को भोग लगाकर कन्या एवं साधु भोज कराया गया।
विज्ञापन
बाबा परमहंस बगिया में 22 जुलाई से धर्मानुष्ठान प्रारंभ हुआ, इसमें प्रतिदिन धर्मावलंबियों ने पहुंचकर कथारस का पान किया। भागवताचार्य प्रमोद महाराज ने श्रीमद भागवत कथा रस वर्षा की।
विज्ञापन
वहीं श्रीराम कथा पंडित अरविंद त्रिवेदी ने कही। शुक्रवार को विशाल भंडारे के साथ कथा विश्राम का आयोजन किया गया। शाम के समय बाबा परमहंस महाराज को भोग लगाया गया। इसके उपरांत कन्याओं एवं साधुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा छका। यहां बता दें कि प्रतिवर्ष बाबा परमहंस महाराज के आश्रम में गुरु पूर्णिमा से पहले धर्मानुष्ठान का आयोजन किया जाता है।