{"_id":"6c874883f7ae994af2f7447843791cd7","slug":"bhagyanagar-be-counting-blocks-in-ggic-dibiapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाग्यनगर ब्लाक की काउंटिंग होगी जीजीआईसी दिबियापुर में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाग्यनगर ब्लाक की काउंटिंग होगी जीजीआईसी दिबियापुर में
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के चुनाव में भाग्यनगर ब्लाक में हुए मतदान की काउंटिंग दिबियापुर स्थित जीजीआईसी में होगी। चुनाव के लिए यहीं से पोलिंग पार्टिंयां रवाना होगीं। शनिवार को प्रस्तावित काउंटिंग स्थल की जांच करने के लिए एसडीएम एवं तहसीलदार पहुंचे।
विज्ञापन
शनिवार अपरान्ह राजकीय बालिका इंटर कालेज पहुंचे एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव एवं तहसीलदार रामनयन ने कमरों एवं आवश्यक सुविधाओं की पड़ताल की।
तहसीलदार रामनयन के अनुसार इस बार भी चुनाव के दौरान भाग्यनगर ब्लाक के मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां यहीं से रवाना की जाएंगी। साथ ही चुनाव के उपरांत मतपेटियों को यहीं पर जमा कराई जाएगी। इसके बाद काउंटिंग भी यहीं कराई जाएगी। बाद में होने वाले प्रधानी चुनाव के लिए भी यह पूरी प्रक्रिया यहीं से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन