फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Beware of fraud in the name of job in medical college

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी से रहे सावधान

Wed, 03 Sep 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Beware of fraud in the name of job in medical college
औरैया। मेडिकल कॉलेज चिचौली में नौकरी का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी चल रही है। इसे लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष रामजी बाजपेई पहुंचे। प्राचार्य को पूरा मामला बताया और उन्हें मांगपत्र भी दिया। इस पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने नौकरी के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से सावधान रहने की चेतावनी जारी कर दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व भोले-भाले लोगों को मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे धन ऐंठने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में ऐसी धोखाधड़ी गतिविधियों की जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष रामजी बाजपेई ने महाविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में लाई गई है। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन सभी नागरिकों और अभ्यर्थियों को सचेत करता है कि वो ऐसे धोखेबाज व्यक्तियों के बहकावे में न आएं। किसी भी परिस्थिति में किसी अनधिकृत व्यक्ति को नौकरी के नाम पर धनराशि न दें।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज में किसी भी पद पर नियुक्ति या भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ही होगी। भर्ती केवल शासन स्तर, अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, निगम या अधिकृत एजेंसी (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से ही की जाएगी। सभी भर्ती संबंधी आधिकारिक सूचना व विज्ञप्तियां महाविद्यालय अथवा शासन के आधिकारिक माध्यमों से ही जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed