{"_id":"644579b05db0e7269702b874","slug":"beautification-of-satti-talab-hangs-due-to-delay-in-making-dpr-auraiya-news-c-12-1-195332-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीपीआर बनने में देरी से सत्ती तालाब का लटका सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीपीआर बनने में देरी से सत्ती तालाब का लटका सुंदरीकरण
Mon, 24 Apr 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के बीचोंबीच पालिका परिक्षेत्र में स्थित सत्ती तालाब को पिकनिक स्पॉट में बदलने में जल निगम विभाग की ओर से डीपीआर तैयार करने में देरी की जा रही है। इससे सत्ती तालाब के सुंदरीकरण का काम अधर में लटका है।
राज्य मिशन निदेशक की ओर से जारी आदेश के उपरांत शहर में इटावा रोड पर सदर पालिका परिक्षेत्र में स्थित सत्ती तालाब के 9.4 एकड़ क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए लगभग नौ माह पहले हरी झंडी देकर प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए थे। अहम बात यह है कि इतना समय बीतने के बाद भी आज तक जल निगम विभाग की ओर से डीपीआर तैयार करके नहीं भेजी जा सकी है। जिससे सत्ती तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने का काम शुरू नहीं हो सका है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस पिकनिक स्पॉट पर फूड प्वाइंट, स्वीमिंग पूल, बच्चों के लिए खेल का मैदान, तालाब में वोटिंग की सुविधा आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे पालिका के लिए भी यह पिकनिक स्पॉट एक आमदनी का जरिया बनेगा। साथ ही शहरी लोगों के लिए खूबसूरत घूमने का स्थल मिल सकेगा। वहीं, गंदगी और खरपतवार से पटे पड़े इस तालाब से उठने वाली बदबू व संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से भी लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
25 साल पहले पूजा के काम में उपयोग होता था तालाब का पानी
सत्ती तालाब से सटा भगवान सत्तेश्वर (शिव मंदिर) का ऐतिहासिक मंदिर भी है। मंदिर पहुंचने वाले लोग इस तालाब के पानी से भगवान को अभिषेक भी कराते थे। यही नहीं रक्षा बंधन के दिन कजलियां लेकर मंदिर पहुंचते थे और फिर तालाब के जल से कजलियां धोकर उन्हें शुद्ध करते थे। साथ ही भगवान सत्तेश्वर पर उन कजलियों को अर्पित कर पूजा अर्चना करते थे, लेकिन शहर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पालिका प्रशासन ने नालों का मुंह इसी तालाब की तरफ मोड़ दिया। जिससे आज तालाब गंदगी से बुरी तरह से पट चुका है। यही नहीं तालाब का पानी भी आचमन योग्य नहीं रहा है।
निर्माण पर ढाई करोड़ तो मरम्मत में हर साल खर्च होंगे 10 लाख
शासन की ओर से इस सत्ती तालाब को पिकनिक स्पॉट में बदलने के लिए पहले फेज में लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यही नहीं इसकी मेंटीनेंस के लिए भी हर साल 10 लाख रुपये का बजट दिया जाएगा। इससे यह पिकनिक स्पॉट आम लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
वर्जन
डीपीआर लगभग अंतिम चरण में है। जल्द ही इसको शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति पत्र मिलते ही सत्ती तालाब को पिकनिक स्पॉट बदलने की दिशा में काम शुरू करा दिया जाएगा। -बीएस यादव जेई जल निगम, इटावा