फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Beaten over minor dispute, accused of setting fire to house

Auraiya News: मामूली विवाद में पीटा, घर में आग लगाने का आरोप

Fri, 20 Sep 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Beaten over minor dispute, accused of setting fire to house
औरैया। महिला ने पांच लोगों पर उससे व उसके पुत्रों को पीटने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण में पहुंची।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में पीड़िता निवासी गांव जलोखर पोस्ट चिरूहूली ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। लिखाया कि वह आशा कार्यकत्री है। पांच जून 2024 की शाम सरकारी कार्य के लिए वह गांव में घर-घर जा रही थी। तभी गांव के निर्मल कुमार, योगेंद्र प्रताप उर्फ प्रबल, अभिमन्यु उर्फ पुच्ची, रजनीश, वैभव प्रताप ने उसके ऊपर गंदा पानी फेंका। साथ में मौजूद पुत्र द्वारा विरोध करने पर विपक्षी गालीगलौज करने लगे।
इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। चीखपुकार सुनकर बचाने आए पुत्रों पर विपक्षियों ने जान लेवा हमला किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीचबचाव किया। तभी अभियुक्तों ने पुलिस से शिकायत करने पर घर में आग लगाकर जिंदा जलाने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने छह जून को घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी और उपचार के लिए चिचौली गई थी। घर में किसी के मौजूद न रहने पर निर्मल, योगेंद्र, अभिमन्यु, रजनीश, वैभव प्रताप ने तेल छिड़ककर आग लगा दी थी जिससे घर में बंधी भैंस की जलकर मौत हो गई थी और घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया गया। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर पीडि़ता न्यायालय की शरण में पहुंची। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed