{"_id":"5d1cf7c88ebc3e3cf860075d","slug":"beat-auraiya-news-knp499495366","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रहे युवक को कार सवारों ने मारपीट कर नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जा रहे युवक को कार सवारों ने मारपीट कर नगदी लूटी
विज्ञापन
औरैया। जालौन चौराहे के पास मंगलवार की देर रात कार सवार चार बदमाशों ने एक युवक को हाथ-पैर बांधकर कार में डाल लिया। असलहों की बटों से मारपीट की और रुपये तथा मोबाइल लूट लिया। बाद में जालौन चौराहे के आगे सड़क पर फेंक कर भाग गए। वह किसी तरह अपनी बहन के घर पहुंचा। घटना की जानकारी दी। बहन के ससुरालीजनों ने कोतवाली पुलिस को बताया। पुलिस ने घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम नगला गिरधारी फिरोजाबाद निवासी रमाकांत (35) पुत्र रंपति मंगलवार को बहन के घर ग्राम खरका जाने के लिए बस से रात लगभग 12 बजे औरैया पहुंचे थे। बताया कि यहां वह हाईवे स्थित ग्राम मधूपुर नहर पुल के पास उतरे तो बस के जाते ही वहां पहले से ही खड़े कार सवार चार बदमाशों ने पकड़ कर जबरन कार में डाल लिया। विरोध करने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उसे असलहे दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी और बटों से मारापीटा। जेब में पड़े 19 हजार छह सौ रुपये तथा एक मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद लुटेरे जालौन चौराहे के आगे सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। रमाकांत किसी तरह बहनोई सुखवीर सिंह के यहां खरका पहुंचे और घटना की जानकारी दी। बहनोई ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को मामला दर्ज कराए जाने को तहरीर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
शहर में इन दिनों कार सवार गैंग का आतंक लगातार कायम बना हुआ है। इन कार सवारों ने गत 1 जून को शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी आलोक दुबे का कोतवाली क्षेत्र के कसबा खानपुर चौराहे से अपहरण कर लिया था। उससे लूट के बाद कानपुर देहात क्षेत्र के ग्राम कांधी में फेंक दिया था। पीड़ित ने किसी तरह से औरैया पहुंचने के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था। अहम बात यह है कि उक्त घटना का कोतवाली पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में फिर से कार सवारों ने अपहरण कर लूट की घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दे दी है।