{"_id":"5e7642838ebc3e774a6ba546","slug":"bear-and-liquer-shop-will-be-closed-for-protection-from-corona-auraiya-news-knp5517339197","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः कोरोना से बचाव व जागरूकता हेतु शराब, बीयर व भांग के ठेके बंद रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः कोरोना से बचाव व जागरूकता हेतु शराब, बीयर व भांग के ठेके बंद रहेंगे
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के समर्थन में आबकारी विभाग ने रविवार को जिले में देशी, विदेशी, बीयर व भांग के ठेकों को बंद करने का आदेश शनिवार देर शाम जारी कर दिए। इस बारे में जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि खासकर देशी शराब के ठेकों पर जहां पीने की भी सुविधा होती है।
वहां कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता दिखाते हुए पीने की व्यवस्था पर एक माह तक के लिए रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सभी ठेका संचालकों को अपनी-अपनी दुकानों पर साफ-सफाई रखने व ठेके पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शराब ठेकों पर मौजूद रहने वाले कर्मचारियों को भी शराब खरीदने आने वाले ग्राहकों को एक-एक करके ही शराब की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे एक साथ खरीदने के दौरान एक-दूसरे के हाथ आपस में न छू सके। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि कोई भी शराब ठेका व भांग ठेका संचालक नियमों की अनदेखी करते पाया गया, तो उसके लाइसेंस को निरस्तीकरण की प्रक्रिया की जाएगी।