{"_id":"ecaf09ba103e38ca3e9c365856782cc3","slug":"be-conscious-of-his-duties-towards-asha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा अपने कर्तव्यों के प्रति रहें सजग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा अपने कर्तव्यों के प्रति रहें सजग
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
आशा सम्मेलन में आशा को उनकी जिम्मेदारी बताई गईं। साथ ही कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आशा को हीलाहवाली न बरतने के निर्देश दिए गए। सम्मेलन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने किया। अध्यक्षता सीएमओ डा. एनकेएस यादव ने की।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने कहा कि आशा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर कार्य करें, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में आशाओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती हैं।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गंभीर है और स्वास्थ्य सेवाओं को जनता तक पहुंचाना अधिकारियों तथा कर्मचारियों का कर्तव्य है।
कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पहले 108 एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने गांव-गांव तक एंबुलेंस पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने का काम किया है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एनकेएस यादव ने कहा कि आशा बहुओं को अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण तरीके से निर्वहन करना चाहिए। किसी भी हालत में कार्य के प्रति हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कहा कि जिस आशा बहू को जो जिम्मेदारी सौंपी जाए, वह उसका निर्वहन करें। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. श्याम सूरी ने कहा कि आशा बहू गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दें। सम्मेलन में सीएमएस डा. एनके मिश्रा, डा. विनोद सागर समेत आशाएं मौजूद रहीं।