फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Be careful while applying for D.El.Ed, you will not get a chance to amend it.

Auraiya News: डीएलएड के आवेदन में बरतें सावधानी, नहीं मिलेगा संसोधन का मौका

Wed, 26 Nov 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Be careful while applying for D.El.Ed, you will not get a chance to amend it.
औरैया। डीएलएड 2025 के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। शासन स्तर से दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। डायट के साथ ही अन्य प्राइवेट कॉलेजों की कुल 1300 सीटों पर दाखिले होने हैं। इस बार आवेदकों को आवेदन संशोधित करने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार से डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके माध्यम से ही नए सत्र में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। दाखिले के इस प्रकि्रया में डायट के अलावा अन्य निजी कॉलेजों में डीएलएड की सीटें भरी जानी हैं। पिछले दो सालों में कुछ संस्थानों में 70 फीसदी ही सीटें भर पाईं थीं। ऐसे में इस बार प्राइवेट शिक्षण संस्थानों ने जोरशोर से प्रचार प्रसार शुरू किया है। इस बार ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा। आवेदन करते समय फाइनल सेव से पहले अंकित जानकारी का मूल प्रमाण पत्रों से मिलान सावधानी पूर्वक करना होगा। शासन स्तर से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर निर्धारित की गई है जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 दिसंबर व आवेदन का प्रिंटआउट 18 दिसंबर तक लिया जा सकता है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य जीएस राजपूत ने बताया कि डीएलएड के प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed