फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BDO did surprise inspection of Gaushala along with CVO.

बीडीओ ने सीवीओ के साथ गोशाला का किया औचक निरीक्षण।

Mon, 24 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
BDO did surprise inspection of Gaushala along with CVO.
अयाना(औरैया)। अयाना क्षेत्र में स्थित सिखरना गोशाला में ठंड से ठिठुर रहे गोवंशों की खराब हालत के चलते उनका जीना दुश्वार बना हुआ है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए गोशाला में गोवंशों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की पोल खोली थी। जिस पर रविवार को बीडीओ और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सिखरना गोशाला पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सिखरना गोशाला में मौजूद गोवंशों की ठिठुरन भरी सर्दी में खराब हो रही हालत को देखते हुए 23 जनवरी के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। जिस पर रविवार को बीडीओ औरैया सर्वेश कुमार, सीबीओ हेम श्रीवास्तव, एसीबीओ मुहर सिंह ने अस्थायी गोशाला का किया औचक निरीक्षण। बीडीओ ने सर्वप्रथम गोवंशों को दिए जाने वाले चारा की गुणवत्ता परखी और चारा पर्याप्त और अच्छी मात्रा में मिलने पर ग्राम प्रधान की सराहना की।
विज्ञापन

इस दौरान सीबीओ और एसीबीओ ने गोवंशों के स्वास्थ की जांच की। बीमार गोवंशों का उपचार करवाया। पर्दे फटे होने के कारण गोवंशों को ठिठुरता देख बीडीओ ने ग्राम प्रधान संतराम से तत्काल पर्दे मंगवाकर टीन शेड के चारों तरफ पर्दे लगवाए। साथ ही बारिश के कारण परिसर में फैली गंदगी को साफ करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed