फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Barseem will improve the health of animals

Auraiya News: बरसीम से दुरुस्त होगी पशुओं की सेहत

Fri, 01 Dec 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 01 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Barseem will improve the health of animals
औरैया। जिले में हरे चारे से पशुओं की सेहत में सुधार होगा। इसके लिए पहली बार बरसीम की खेती कराई जाएगी। पशुपालन विभाग की ओर से किसानों को ढाई-ढाई किलो बरसीम का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रथम चरण में 200 गांवों के 200 किसानों के बीच इसके बीज का वितरण होगा। यह बीज उन्हीं किसानों को मिलेगा। जिनके पास दो गोवंश और आठ बिस्वा जमीन होगी। बीज की बुआई के बाद लखनऊ से विशेष टीम गांवों में पहुंचकर इसका अवलोकन करेगी। जिले में करीब चार लाख पशुओं की संख्या है। पशुओं के पौष्टिक चारे की समस्या खड़ी हो जाती है। शासन स्तर से इसको लेकर पहल की गई है। जिसके तहत बरसीम की खेती कराई जाएगी। पशुपालन विभाग किसानों को निशुल्क बरसीम का वितरण कर रहा है। योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को विभागीय कार्यालय में आधार कार्ड जमा करना होगा।
विज्ञापन


---------

क्या है बरसीम
बरसीम एक हरा चारा है। जिसे पशुओं को भूसा, पुआल में मिलाकर खिलाने से उनकी सेहत अच्छी होगी। इसे खिलाने से दुधारू पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ जाती है। हालांकि तमाम किसान निजी दुकानों से बरसीम के बीज लेकर इसकी खेती पहले से करते हैं, लेकिन शासन स्तर से जिले में पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

बोले जिम्मेदार ----

200 किसानों को बरसीम का बीज वितरण करने का लक्ष्य है। ढाई किलो के 200 पैकेट आया है। पशुपालकों का सत्यापन करने के बाद बीज का वितरण किया जा रहा हैै। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर योजना का लाभ पशुपालकों को मिलेगा। - डॉ.भगवान सिंह, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed