फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Barriers will improve parking at the Medical College.

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में बैरियर से सुधरेगी पार्किंग

Thu, 25 Sep 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 Sep 2025 11:28 PM IST
सार

औरैया के मेडिकल कॉलेज परिसर में अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से जाम की समस्या बढ़ गई थी। प्रशासन ने अब बैरियर लगाकर पार्किंग व्यवस्था सख्त की है। इससे आपातकालीन सेवाओं में सुगमता और परिसर में अनुशासन बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Barriers will improve parking at the Medical College.
फोटो-25एयूआरपी10 - मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग को जाने वाली रोड पर लगाया गया बैरियर। स्रोत:कर्म

विस्तार

औरैया। मेडिकल कॉलेज कैंपस में अब जगह-जगह वाहनों की पार्किंग नहीं दिखेगी। सभी वाहन अब तय पार्किंग पुरानी बिल्डिंग के पास ही खड़े होंगे। नई बिल्डिंग में संचालित इमरजेंसी तक केवल एंबुलेंस समेत अन्य जरूरी वाहन ही आ जा सकेंगे। पार्किंग की नई व्यवस्था को अमल में लाने के लिए परिसर में बैरियर लगाया गया है।
विज्ञापन

इन दिनों मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना दो हजार से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। तीमारदार से लेकर इमरजेंसी में भी अच्छी खासी भीड़ होती है। परिसर में जगह-जगह पर वाहनों को मनमाने ढंग से खड़ा किया जा रहा था। इससे जाम की समस्या खड़ी हो रही थी। खास तौर पर नई बिल्डिंग में इमरजेंसी तक एंबुलेंस को जाने में जाम का भी सामना करना पड़ता है। परिसर में बढ़ते वाहनों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पार्किंग पर जोर दिया है। साथ ही इन्हें रोकने के लिए परिसर में बैरियर भी लगाया गया है। वहां पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन

ऐसे में अब मरीजों व तीमारदारों के वाहन पुरानी बिल्डिंग के पास ही खड़े होंगे। सुरक्षाकर्मियों को वाहनों की विधिवत पार्किंग में खड़े करने की जिम्मेदारी सौंंपी गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि कैंपस में बेतरतीब ढंग से वाहन न खड़े हो इसे लेकर बैरियर की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कर्मियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed