फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Barmer Goahati Express stoppage due to Gomti's delay

गोमती के लेट होने पर मिला बाड़मेर गोवाहाटी एक्सप्रेस का स्टापेज

Mon, 30 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Barmer Goahati Express stoppage due to Gomti's delay
दिबियापुर (औरैया)। कोहरे के चलते ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार की शाम कानपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस शाम को दिल्ली से चली। गोमती एक्सप्रेस घंटों देरी से चलने के कारण उसकी जगह बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने पूर्व में ही घोषणा करके फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली अप एवं डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही अप एवं डाउन तूफान एक्सप्रेस को भी रद्द किया जा चुका है। कोहरे एवं सर्दी के बीच दिल्ली की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। 12419 अप गोमती एक्सप्रेस सुबह लगभग दो घंटे की देरी से 11 बजे पहुंची। इसके बाद 12311 कालका मेल दोपहर 1.46 बजे के स्थान पर 6 घंटे देरी से, 18101 मुरी एक्सप्रेस 5 घंटा 30 मिनट देरी से लगभग 8 बजे पहुंचने की सूचना प्रसारित होती रही, जबकि महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन

कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं। 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस के रात 10 बजे पहुंचने की सूचना पर उसके स्थान पर बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया। मुरी एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से, कालका मेल 2 घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इन ट्रेनों के लेट होने एवं गलन भरी सर्दी होने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्री नदारद रहे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed