फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bappa bid farewell amidst chants; devotees thronged the community feast.

Auraiya News: जयकारों के बीच बप्पा को दी विदाई, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 23 Sep 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bappa bid farewell amidst chants; devotees thronged the community feast.
दौलतपुर गांव में गणेश जी की आरती उतारते मुख्य अतिथि दीपक दुबे। स्रोत:आयोजक
औरैया/बिधूना/मुरादगंज। जनपद के विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश उत्सव का सोमवार व मंगलवार को पूजा-अर्चना, हवन व भंडारे के साथ समापन हो गया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष और ढोल-नगाड़ों की थाप पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जित किया।
विज्ञापन


भाग्यनगर ब्लॉक के गांव दौलतपुर में ग्रामीणों के सहयोग से गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम से चल रहा है। सोमवार रात गणेश आरती के बाद धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि युवा नेता दीपक दुबे ने आरती उतारकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। आयोजकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयोजन में ध्रुव यादव, राजेंद्र चौहान, पप्पू चौहान, पवन शुक्ला, अंकित कुशवाहा, पुत्तन यादव, रामकुमार सविता, किशन निषाद, कल्लू अवस्थी व पवन बाथम आदि जुटे रहे।
विज्ञापन


बिधूना कस्बे के रैपिड ग्लोबल स्कूल में चल रहे नौ दिवसीय गणेशोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। क्रीड़ांगन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक अनुपam प्रताप सिंह भदौरिया व प्राचार्य प्रशांत दीक्षित ने हनुमानजी और गणेशजी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके बाद विधि-विधान से पूजन, हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में ढोल-नगाड़ों के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। इसी तरह से मुरादगंज कस्बे में 14 सितंबर को स्थापित की गई गणेश प्रतिमा का पूजन व भजन-कीर्तन के बाद विसर्जन किया गया। दोपहर में भक्तों ने डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विसर्जन यात्रा निकाली। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त कस्बे के पास स्थित नहर तट पर पहुंचे, जहां विधिवत पूजन के बाद प्रतिमा जल प्रवाहित की गई। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा।

दौलतपुर गांव में गणेश जी की आरती उतारते मुख्य अतिथि दीपक दुबे। स्रोत:आयोजक

दौलतपुर गांव में गणेश जी की आरती उतारते मुख्य अतिथि दीपक दुबे। स्रोत:आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed