फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Banks will not work in eight days

आठ दिन तक बैकों में नहीं हो पाएंगे काम

Mon, 21 Mar 2016 11:43 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 21 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Banks will not work in eight days
धन निकासी को एटीएम मशीन के बाहर जमा उपभोक्ताओं की भीड़ - फोटो : amar ujala beuro
होली के पर्व से शुरू हो रही बैंक की छुट्टियां अब एक सप्ताह तक उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन जाएंगी। पूर्व में यह छुट्टियां केवल पांच दिन तक थी, लेकिन बैंकों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते अब आठ दिन तक उपभोक्ताओं को एटीएम का सहारा लेना पड़ेगा। इसके चलते 21 मार्च को पैसा निकासी को लेकर बैंकों के एटीएम मशीनों पर खासी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


23 मार्च से बैंकों की शुरू हो रही छुट्टियां इस बार ग्राहकों को बहुत रुलाएंगी। होली पर्व को लेकर होने वाली पांच दिन की छुट्टियां अब बढ़कर एक सप्ताह तक चलेंगी। जिसमें 23 व 24 मार्च को बैंकों में काम नहीं होगा। 25 मार्च को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा। 26 मार्च को महीने का चौथा शनिवार व 27 को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में बैंकों के 28 मार्च को खुलने था। आईडीबीआई बैंक मैनेजर रुचिर कृष्ण कुशवाहा के मुताबिक 28 मार्च को अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संगठन और अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संगठन ने सरकारी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक के निजीकरण पर विरोध प्रकट करते हुए देश भर में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इससे बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से इस दिन भी बैंकों में काम काज ठप रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईडीबीआई बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारी 28 से 31 मार्च तक हड़ताल पर रहेंगी। बताया कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जो कि मार्च क्लोजिंग के दौरान बैंक हड़ताल हो रही है। वहीं 29 मार्च को बैंक तो खुलेंगे लेकिन उस दिन आम ग्राहकों का काम होना बेहद मुश्किल होगा। क्योंकि इतने दिनों के बाद बैंक खुलने के चलते बैंकों में काफी भीड़ रहेगी। जबकि 30 व 31 मार्च क्लोजिंग के चलते बैंकों में आम उपभोक्ताओं का काम नहीं होगा। इन छुट्टियों के दौरान पैसे निकालने के लिए सिर्फ एटीएम मशीनों का ही सहारा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि आखिर एटीएम मशीनें एक सप्ताह तक धन निकासी में उपभोक्ताओं का सहयोग कैसे कर पाएंगी। ऊपर से होली का त्योहार भी है। क्योंकि हर एटीएम मशीन में करेंशी रखने की एक निश्चित क्षमता होती है। ऐसे में एटीएम भी जल्द खाली हो जाएंगे। वहीं होली के पर्व पर बैंकों की इतनी लंबी छुट्टियां होने की जानकारी पर बैंकों के बाहर लगी एटीएम मशीनों पर धन निकासी के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed