फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bank wall fell, a dozen Chuthil

बैंक की चहारदीवारी गिरी, एक दर्जन चुटहिल

Tue, 20 Dec 2016 11:29 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Tue, 20 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bank wall fell, a dozen Chuthil
टूटी पड़ी बैंक की चहारदीवारी। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह कस्बे की सेंट्रल बैंक शाखा की चहारदीवारी धक्का मुक्की से  भरभरा कर गिर गई। इससे नगद निकासी के लिए लाइन में लगे करीब एक दर्जन लोग चुटहिल हो गए। एक अधेड़ गंभीर घायल हो गया। चहारदीवारी गिरते ही भगदड़ मच गई। अधेड़ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मंगलवार की सुबह कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में ग्राहक नगद निकासी के लिए लाइन में लगे थे। इसी बीच धक्का मुक्की में चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। चहारदीवारी की चपेट में आकर करीब एक दर्जन लोग चुटहिल हो गए। मिजाजी लाल(55) ईंटों में दबकर गंभीर घायल हो गए। हाथ व पैर में काफी चोटें आईं।
विज्ञापन


इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी ने अस्पताल पहुंचकर मरहम पट्टी करवाई। बैंक में कई दिनों से कैश नहीं था। करेंसी आने पर खासी भीड़ थी। इससे सुबह से ही लंबी कतार लग गई थी।  भीड़ के धक्का मुक्की करने पर चहारदीवारी गिर गई। चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर बैंक में पुलिस लगा दी गई। लाइन लगवाकर कैश का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed