{"_id":"63e823e76886524e8c0b0be4","slug":"bank-manajer-ko-peeta-auraiya-news-knp742789372-2023-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: लोन पास न करने पर बैंक मैनेजर से मारपीट, तमंचे के बल पर रुपये छीनने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: लोन पास न करने पर बैंक मैनेजर से मारपीट, तमंचे के बल पर रुपये छीनने का लगाया आरोप
Sun, 12 Feb 2023 04:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:12 PM IST
सार
बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बैंक मैनेजर से मारपीट का मामला सामने आया है, क्योंकि उसने लोन पास नहीं किया थ। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में लोन न पास करने से नाराज आरोपी ने बैंक शाखा प्रबंधक से परिसर में अभद्रता की। साथ ही, तमंचा लगाकर रुपये भी छीन लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
ऐरवाकटरा की सेंट्रल बैंक शाखा के प्रबंधक दीपेंद्र कुमार निवासी जलोखर कोतवाली औरैया ने शनिवार को बिधूना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे इतलेश यादव निवासी ईश्वरपुर उमरैन बैंक परिसर में आया। लोन पास न होने की टीस में आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां दीं।
विज्ञापन
पूरा मामला सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। देर शाम सात बजे वह घर लौट रहे थे, तभी रामगढ़-बिधूना मार्ग पर भासोरा पुरहा नदी पुल के पास घात लगाए बैठे आरोपी इलतेश व चार अज्ञात लोगों ने रास्ता बंद कर दिया। उसकी कार में तोड़फोड़ कर उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने तमंचे से फायर कर उसकी जेब में पड़े पांच हजार रुपये छीन लिए और लोन पास न करने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।