{"_id":"585970fb4f1c1b1a56e39fb5","slug":"bank-line-youth-eve-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लाइन में लगी महिलाओं ने चलाईं चप्पलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की लाइन में लगी महिलाओं ने चलाईं चप्पलें
auraiya,amar ujala beauro
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो-20एयूआरपी06-छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक को चप्पलों से पीटती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला कस्बे की सेंट्रल बैंक में मंगलवार की दोपहर कैश वितरण में देरी से हंगामा होने लगा। इसी बीच लाइन में लगे युवकों ने महिलाओं से छेड़खानी कर दी। इससे खफा महिलाओं ने युवकों को दौड़ाकर चप्पलों से पीटा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया।
सेंट्रल बैंक में मंगलवार की दोपहर कैश वितरण में देरी से हंगामा के साथ ही धक्का मुक्की होने लगी। इसी दौरान कुछ महिलाएं युवकों को खदेड़ने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, महिलाओं ने चप्पलों से युवकों को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने गए लोगों को महिलाओं ने बताया कि यह युवक उनसे छेड़खानी कर रहा था। इस पर बीच बचाव करने वाले शांत हो गए। महिलाओं ने युवकों को सड़क तक दौड़ाकर चप्पलों से पीटा। महिलाओं का आरोप था कि कुछ शोहदे लाइन में लग जाते हैं। यह महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं।
सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने तक युवक भाग निकले थे। महिलाएं हंगामा काट रही थीं। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि अब ऐसे युवकों पर नजर रखी जाएगी।