फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bank employee on strick, service ifected

हड़ताल पर गए बैंक कर्मी, सेवाएं हुईं ठप

Thu, 03 Sep 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया Updated Thu, 03 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
bank employee on strick, service ifected

केंद्रीय श्रम संगठन के आह्वान ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज यूनियन के समर्थन के चलते एआईबीईए से जुड़े पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, कार्पोरेशन बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, पंजाब एडं सिंध बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन




कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाए। वहीं एक दिन बैंक का कामकाज बंद रहने से आठ करोड़ की क्लीयरिंग ठप रही। वहीं 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



 
बुधवार को बैंक कर्मियों ने कामकाज ठप रखते हुए पंजाब नेशनल बैंक के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामी प्रदर्शन किया।


यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री विनय अग्रवाल ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारियों  पर जन विरोधी कथित सुधारों को थोपने के लिए अपना प्रयास निरंतर जारी किए हुए है, जिसमें प्राथमिकता के तौर पर बैंकों का निजीकरण और विलय आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि इन नियमों को लागू करके सरकार द्वारा अधिक से अधिक पूंजी को सीधे विदेशी निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। क्षेत्रीय  ग्रामीण बैंकों के निजीकरण का प्रयास किया जा रहा है। यूनियन के विरोध के बावजूद संसद में विधेयक पारित कर दिया गया है।


 
यूनियन के जिलाध्यक्ष रघुवीर  तिवारी ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता के चलते आज हुई हड़ताल के कारण जिले की बैंकों में आठ करोड़ की क्लीयरिंग ठप रही, जबकि 25 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।


उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में पीएसी समेटे जाने के खतरे बढ़ गए हैं। उन्होंने बैंकों में आउट सोर्सिंग रोके जाने व बैंकों के समस्त कार्य  नियमित कर्मचारियों से ही संपन्न कराए जाने की मांग की।


 
सेंट्रल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के जिला मंत्री कमल दीक्षित ने कहा कि सरकार द्वारा कामगारों और श्रम संगठनों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। सरकार  की ओछी मानसिकता के चलते मौलिक सामान्य सुरक्षा का ढांचा, जो संगठित क्षेत्र को उपलब्ध है, को तहस-नहस किए जाने का कुचक्र रचा जा रहा है।


विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरजेश कुमार, मृदुला अग्रवाल, सावित्री देवी,  विमलेश कुमार, डाल चंद्र, बाबूलाल, दिलीप कुमार, महेश चंद्र, राधेलाल, लवकेश  कुमार, रामविलास, मानवेंद्र सिंह, शिव सिंह आदि लोग शामिल रहे।

 
वहीं अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आल इंडिया लाइफ एसोसिएशन व एआईआईईए के  संयुक्त तत्वावधान में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा औरैया के कर्मचारियों ने  काम काज बंद कर शाखा परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।



इस मौके पर लाइफ के मंडल सचिव देव मुनि पोरवाल व एआईआईईए के अध्यक्ष नरेंद्र मोहन ने  केंद्र सरकार की लेबर विरोधी नीतियों की आलोचना की। एलआईसी  शाखा में हड़ताल होने से पालिसी धारकों व अभिकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हड़ताल से लाखों रुपये का आवागमन व भुगतान बाधित हुआ।



प्रदर्शन करने वालों में अपूर्व कटियार, दिनेश  कुमार, राजकुमार, मनोज, इंदल सिंह, बबलू, सुशीला देवी, धीरज दीक्षित,  प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, दिनेश मिश्रा, संतोष अग्निहोत्री, अनिल विश्नोई  आदि अभिकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed