फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bank

सहालग के मौसम में एटीएम हुए ठन-ठन गोपाल

Mon, 03 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bank
फोटो 02 एयूआरपी 20 - दिबियापुर रोड पर बंद पड़ा आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम - फोटो : AURAIYA
औरैया। शुक्रवार व शनिवार को बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल व तीसरे दिन रविवार की छुट्टी रही। तीन दिन बैंकों की बंदी से शहर में लगे एटीएम भी दगा दे गए। ज्यादातर एटीएम में धन न होने से सोमवार को जरूरतमंद उपभोक्ता कार्ड लिए इधर-उधर भटकते रहे, आखिर में मायूसी ही हाथ लगी। सहालग का सीजन होने से उन लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी, जिनके घरों में विवाह आदि समारोह है। हालांकि शहर के एक-दो एटीएम चालू रहे, जिससे लोगों को मामूली राहत मिली।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न बैंकों के 16 एटीएम लगे हैं। यमुना रोड पर कारपोरेशन बैंक, सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक सहित चार एटीएम हैं। सोमवार को चारों एटीएम में रकम नहीं थी। सुबह से ही लोग एटीएम के चक्कर लगाकर लौटते रहे। दिबियापुर रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के दो, स्टेट बैंक व फफूंद रोड पर स्थित विभिन्न बैंकों के एटीएम बंद रहे। कानपुर रोड पर आधा दर्जन से अधिक एटीएम हैं। इनमें से एचडीएफसी व आईडीबीआई बैंकों के एटीएम चालू मिले। इससे इन एटीएम के आसपास के लोगों को राहत रही। लोगों का कहना है कि सहालग के सीजन में एटीएम के दगा देने से दिक्कत का सामना करना पड़ा। बैंकों में पहले से एटीएम में रुपयों की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को पैसों के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी वीर सिंह स्टेट बैंक के एटीएम के पास कार्ड लिए नजर आए। पूछने पर बताया कि पैसे की जरूरत पड़ने पर भटक रहे हैं। यमुना रोड के सभी एटीएम नगदी न होने से बंद हैं। ऐसे में अब वह किसके सामने हाथ फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मनगर के प्रतीक राजावत दिबियापुर रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के पास मिले। उन्होंने बताया कि रुपये निकालने के लिए आए थे। एटीएम खुला होने पर उम्मीद जागी, लेकिन यहां कैश ही नहीं है। अब किसी तरह काम चलाना पड़ेगा।
तिलक नगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि धननिकासी के लिए पूरे शहर में चक्कर काट चुके हैं, लेकिन ज्यादातर एटीएम बंद हैं। एचडीएफसी बैंक का एटीएम चालू होने से काफी भीड़ थी। काफी मशक्कत के बाद धन निकासी हो सकी।

सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी गीतांजली शहर में कई एटीएम देखने के बाद दिबियापुर रोड स्थित एटीएम पर गईं, लेकिन यहां भी कैश नहीं था। उनका कहना है कि तीन दिन बैंकों की बंदी से शहर के ज्यादातर एटीएम में कैश नहीं हैं। इससे दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed