फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ban bazar booths were police alert

बान बाजार के बूथों पर पुलिस रही सतर्क

Fri, 30 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 30 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ban bazar booths were police alert

बान बाजार कंचौसी में पंचायत चुनाव के दौरान 52 फीसदी मतदान रहा। औरैया की सीमा से लगे बान, बान बाजार, कंचौसी, रानेपुर, परजनी प्लस आदि ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। यहां 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने घरों के बाहर निकलकर वोट डाले।

विज्ञापन



भाजपा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले की ग्राम पंचायत होने के कारण यह मतदान केंद्र चर्चा में रहा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन बान के बूथों पर नजरें लगाई रहीं। देर शाम शांतिपूर्ण मतदान होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



चलता रहा अफवाहों का दौर - औरैया। अंतिम चरण के मतदान में अफवाहों का दौर चलता रहा। कहीं पर प्रत्याशी के पिटने की अफवाह तो कहीं पर दूसरे प्रत्याशी की गिरफ्तारी होने की अफवाह से उनके समर्थकों में कभी खुशी तो कभी गम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
मतदाताओं को रिझाने में लगे रहे प्रत्याशी - औरैया। मतदाताओं को रिझाने के लिए गुरुवार सुबह से ही मतदाता उनके घरों में पहुंचकर चरण वंदना करते नजर आए। मतदाताओं को रिझाने के लिए बुधवार रात प्रत्याशी गांवों की खाक छानते नजर आए। वहीं एक-दूसरे प्रत्याशियों का आमना-सामना हुआ तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई।


 
नहीं दिखा लाल कार्ड का असर - औरैया। चुनाव में अराजकता फैलाने की आशंका पर चयनित लोगों को पुलिस की ओर से दिए गए लाल कार्डों का असर बेअसर दिखा। औरैया चतुर्थ सीट पर कई लाल कार्ड धारक बूथों के इर्द-गिर्द घूमते नजर आए तो कहीं पर अपनी तानाशाही दिखाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed