{"_id":"64a84aceeb0b701f1a0e1624","slug":"ballast-lying-on-the-roadside-becoming-a-danger-in-the-rain-maurang-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-259-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश में खतरा बन रही सड़क किनारे पड़ी गिट्टी-मौरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश में खतरा बन रही सड़क किनारे पड़ी गिट्टी-मौरंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। नगर पंचायत क्षेत्र में बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण कर सड़क किनारे डाली गई गिट्टी-मौरंग राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। बारिश में बह कर सड़क तक पहुंचने से आए दिन बाइक सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं।
कस्बे की बेला-बिधूना मार्ग, कीरतपुर व बंथरा बाजार, बिधूना भरथना मार्ग, बिजली घर, बिधूना-एरवाकटरा समेत कई मुख्य मार्गों पर बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदारों ने अवैध तरीके से सड़क किनारे गिट्टी-मौरंग डाल रखी है। प्रतिदिन ट्रैक्टर-ट्रॉली में मौरंग गिट्टी लोड करने व बारिश में बहकर सड़क तक पहुंच रही है।
पिछले सप्ताह में सड़क पर पड़ी मौरंग पर फिसलने से 15 बाइक सवार घायल हो चुके हैं। वहीं वर्ष 2021 में बिधूना-किशनी मार्ग पर रठगांव के पास सड़क किनारे मौरंग पड़ी होने की वजह से बाइक सवार फुटपाथ पर नहीं जा सके। इतने में सामने से आए लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें हरचंदपुर निवासी सौरभ व अछल्दा के नगरिया निवासी इस्लाम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों को निजी स्थान पर मौरंग-गिट्टी डालकर व्यापार करने के निर्देश दिए गए थे। फुटपाथों व सड़क किनारे गिट्टी डालने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार सिंह, सीओ बिधूना