{"_id":"08dc86e947237c85b1681d66355f7760","slug":"bajt-bajt-waist-is-dukt-kaun-nahi-sunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजत-भाजत कमर दुखत है पर कौनऊ नाही सुनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजत-भाजत कमर दुखत है पर कौनऊ नाही सुनत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
का करें साब भाजत-भाजत कमर दुखत हैं, पर कौनऊ नाहीं सुन रहो। प्रार्थना पत्र लैके एक साल ते अधिकारियन के चक्कर लगावत हैं, फिरउ पेंशन नाही मिल पाय रही है।
विज्ञापन
यह कोई जुमला या कहानी नहीं है बल्कि एक साल से वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटक रहे 80 वर्षीय डेरा बंजारन के मौजा सेहुद निवासी विशंभर सिंह की दास्तां हैं। अमर उजाला प्रतिनिधि ने जब जिला मुख्यालय पर झुकी कमर और हाथों में कागज लिए एक बुजुर्ग को देखा तो बरवस पूछे बिना रहा नहीं गया।
विज्ञापन
पूछने पर विशंभर सिंह ने बताया कि शासन द्वारा 15 साल से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है, लेकिन पिछले एक साल से उनके खाते में पेंशन नहीं पहुंची है। अधिकारियों से संपर्क करने पर बताया कि जल्द ही पेंशन की रकम उनके खाते में पहुंच जाएगी, लेकिन अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
ऐसे में पेंशन पाने के लिए एक साल से उम्र के इस पड़ाव में लडख़ड़ाते पैरों से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने को वृद्ध मजबूर हैं। पेंशनधारकों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
शासन की अनदेखी के चलते वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को एक वर्ष से पेंशन के दीदार नहीं हुए हैं। हालत यह है कि बुढ़ापे में अधिकारियों की चौखट तक दौड़ लगानी पड़ रही है। बावजूद इसके नतीजा शून्य है।
जिले में 40658 वृद्धावस्था पेंशन भोगी हैं। हाल ही में 37974 पेंशनरों के खातों में रकम पहुंच चुकी है। प्रत्येक वृद्धावस्था पेंशनर्स के खाते में तीन-तीन माह की पेंशन जमा करा दी गई है, जो शेष रह गए हैं, उनके खातों में जल्द ही पेंशन पहुंचने की उम्मीद है।- एनपी मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी