फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bada Chauraha road will be widened, will get relief from jam

Auraiya News: चौड़ा होगा बड़ा चौराहा मार्ग, मिलेगी जाम से निजात

Thu, 03 Oct 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bada Chauraha road will be widened, will get relief from jam
उन्नाव। रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए बड़े चौराहे को चौड़ा करने की तैयारी डीएम ने शुरू की है। रोड के बीच में लगे ट्रांसफार्मर व खंभों को शिफ्ट करने के लिए बिजली विभाग से कहा गया है। वहीं सब्जी मंडी से छोटे चौराहे के बीच सीसी रोड भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर का मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा सिर्फ नाम का ही बड़ा रह गया है। इस मार्ग पर शाहगंज के पास एसबीआई बैंक के सामने रोड के हिस्से में चबूतरे पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इसके आगे छोटे चौराहे की ओर जाने पर कई खंभे सड़क पर ही लगे हुए हैं। इससे सड़क काफी संकरी है और अक्सर जाम लगता है। जिसमें फंसकर लोग घंटों परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह मुद्दा उठा था। इस पर डीएम गौरांग राठी ने शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए सुझाव मांगे थे। इसी क्रम में ट्रांसफार्मर व खंभों को हटाने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से दो टूक कहा है कि यदि फंड की की कमी हो तो यह कार्य क्रिटिकल गैप फंड से कराया जाए। इसके अलावा यातायात अधिक होने से कम समय में ही यहां की सड़क क्षतिग्रस्त व गड्ढे होने से वाहनों के फंसने से जाम लगने की भी समस्या से निपटने के लिए सीसी रोड निर्माण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी साल में दो से तीन बार सब्जी मंडी से लेकर छोटे चौराहे तक की सडक़ का पैचवर्क कराता है। हालांकि इस मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण बारिश के दौरान पानी रोड पर ही भरा रहता है। परिणामस्वरूप सड़कें बदहाल हो रही हैं। शासन ने नाले व सामान्य रोड मरम्मत के लिए 1.5 करोड़ जारी किए हैं। वर्तमान में नाला निर्माण प्रगति पर है।

शहर में जाम लगने की मुख्य वजह सड़क के नजदीक रखा ट्रांसफार्मर और लगे पोल हैं। इन्हें हटाने के लिए बिजली विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। वहीं रास्ते को लंबे समय तक सही रखने के लिए सीसी रोड बनवाई जाएगी। एक तरफ सड़क चौड़ी हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर सीसी रोड बनने से बिना फंसे वाहन आसानी से निकल सकेंगे।
गौरांग राठी, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed