{"_id":"613116d58ebc3ec63542e9d8","slug":"bachchi-maut-auraiya-news-knp649794975","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान की छत गिरने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे मकान की छत गिरने से बच्ची की मौत
विज्ञापन
फोटो02एयूआरपी-12 मृतका प्रिंसी (फाइल फ़ोटो)
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर(औरैया)। ग्राम पंचायत सेहुद के मजरा कन्हई का पुरवा में एक कच्चे मकान की छत गिरने से दंपती एवं तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को दिबियापुर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने चार साल की बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर पर अंशू अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन फानन सभी को बाहर निकाला। घायलों को बाहर निकालते समय पड़ोसी विजय की आंख में लकड़ी चले जाने से वह भी घायल हो गए। सभी को दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया। हादसे में अंशू, उनकी पत्नी किरण देवी, बेटा प्रांशू(5), बेटी प्रांशी(4) व डेढ़ वर्ष की पुत्री परी घायल हो गए थे।
सीएचसी में डॉक्टर ने प्रांशी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी पर सेहुद की प्रधान लज्जावती के पति सुदेश राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बरसात के कारण कच्ची छत कमजोर हो गई थी। इससे वह गिर गई। बताया कि मृतका का पिता अंशू मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है।

फोटो02एयूआरपी-13- मासूम की मौत पर रोते बिलखते परिजन- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन