फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Baba Saheb remembered on his birth anniversary, paid homage in the procession

Auraiya News: जयंती पर याद किए गए बाबा साहेब, शोभायात्रा में किया नमन

Wed, 15 Apr 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 15 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb remembered on his birth anniversary, paid homage in the procession
फोटो-26-बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष शपथ लेते भाजपा पदाधिकारी।स्रोत: पदाधिकारी
औरैया। संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह विशाल शोभायात्राएं निकालकर उन्हें नमन किया गया। जगह-जगह उन्हें याद कर विचार गोष्ठी, माल्यार्पण और भजन -कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने सभी बूथों पर भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने सिंदुरिया आलमपुर प्रथम में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने बूथ गदनपुर में हुए कार्यक्रम में शिरकत की। पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बाबा साहेब का संघर्ष सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इस दौरान यशवीर सिकरवार, मनु राजपूत, विशाल शुक्ला, रजनीश पांडेय, योगेंद्र कैथवार, भूरे चौबे, ऋषि पांडेय, अमरचंद राठौर व रामजी वाजपेई आदि ने अपने बूथों पर जयंती मनाई।
विज्ञापन

ककोर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम समेत कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद जेसीज चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर भी जिलाध्यक्ष ने पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह ने 50 शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर विधायक रेखा वर्मा, श्याम बाबू यादव, राजनारायण बघेल, रश्मि यादव, कमलेश तिवारी, मधु यादव, भगवती निषाद, सायरा बानो, महेंद्र त्रिपाठी, स्नेहलता दोहरे व योगेश विरासिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दोपहर बाद जेसीज चौराहा स्थित रविदास धर्मशाला से शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सजीं झांकियां व डीजे की धुन पर नीला झंडा लेकर थिरकते युवा आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर तिलक मार्केट में सपा नेता व पूर्व विधायक रामजी शुक्ला व लालजी शुक्ला ने शोभायात्रा का स्वागत कर शरबत वितरण किया।
---
रैलियां और शोभायात्राएं निकाली
बिधूना/फफूंद। बिधूना में डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। यह तहसील परिसर के पीछे से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई आंबेडकर नगर मोहल्ला स्थित आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा नेता अभय सिंह सेंगर, आदर्श ठाकुर, चेयरमैन आदर्श कुमार मिश्रा, बंटू राव दिवाकर, प्रशांत पांडेय, विनोद कुमार, अवनीश चक व कुलदीप कठेरिया ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं, फफूंद में आंबेडकर जयंती पर सिम्हारा, केशमपुर, माहतेपुर, फक्कड़पुर, उजीतिपुर, पाता, सलहापुर व तुलसीपुर समेत दर्जनों गांवों से निकली रैलियां प्रमुख मार्गों से होकर गुजरीं।
कस्बे के अछल्दा चौराहे पर चेयरमैन मोहम्मद अनवर के नेतृत्व में युवाओं ने रैलियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कटरा मनेपुर में बेचेलाल कोरी के आवास पर कार्यक्रम हुआ। इसमें आसिफ सिद्दीकी, अफजल अंसारी, अजय राठौर व मास्टर सलीम आदि मौजूद रहे। (संवाद)

----

फोटो-26-बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष शपथ लेते भाजपा पदाधिकारी।स्रोत: पदाधिकारी

फोटो-26-बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष शपथ लेते भाजपा पदाधिकारी।स्रोत: पदाधिकारी

फोटो-26-बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष शपथ लेते भाजपा पदाधिकारी।स्रोत: पदाधिकारी

फोटो-26-बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष शपथ लेते भाजपा पदाधिकारी।स्रोत: पदाधिकारी

फोटो-26-बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष शपथ लेते भाजपा पदाधिकारी।स्रोत: पदाधिकारी

फोटो-26-बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष शपथ लेते भाजपा पदाधिकारी।स्रोत: पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed