फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Baba is happy with honest work not by acting

बाबा, एक्टिंग से नही ईमानदारी से किये गए काम से होते हैं खुश

Sat, 05 Nov 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Baba is happy with honest work not by acting
दिबियापुर । हैलो पुलिस! मैं सरिता चौहान बोल रही हूं। प्लास्टिक सिटी के सूनसान रास्ते पर बाइक सवार बदमाशों ने मुझे लूट लिया है...। कुछ इस तरह की सूचना वायरलेस पर प्रसारित होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। लूट की सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची तो पता चला कि एसपी चारु निगम ने पीआरवी का रिस्पांस टाइम चेक करने के लिए खुद पीड़ित बनकर कंट्रोल रूम पर कॉल की थी।
विज्ञापन

एसपी गुरुवार को एक आम महिला की वेशभूषा में बाइक पर सवार होकर प्लास्टिक सिटी के पास सुनसान स्थल पर पहुंचीं और पुलिस को लूट की जानकारी दी। पांच मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी के अनुसार कोई भी अधीनस्थ उन्हें पहचान नहीं सका।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने अपनी पहचान बताई तब राहत की सांस ली। एसपी के इस रियेलिटी चेक का वीडियो गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस ट्विटर पर कुछ लोगों ने उनके कार्य की सराहना की तो कुछ ने आलोचना शुरू कर दी। शुक्रवार शाम तक लगभग एक लाख 15 हजार लोगों ने वीडियो को देखा और सैकड़ों लोगों ने कमेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed