फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   B Pharma student riding a bike dies after being hit by a car

Auraiya News: कार की टक्कर से बाइक सवार बी फार्मा छात्र की मौत

Wed, 19 Nov 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
B Pharma student riding a bike dies after being hit by a car
मोहित की फाइल फोटो - फोटो : मोहित की फाइल फोटो
औरैया। फफूंद रोड पर बाइक सवार बी फार्मा छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी पर परिजन में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना अमराहट स्थित गांव सिहुरा निवासी लालता प्रसाद का बेटा मोहित (20) औरैया में किराये पर रहता था। यहां वह फफूंद रोड स्थित गुलाब सिंह महाविद्यालय में बी फार्मा पहले समेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार सुबह आठ जे के करीब बाइक से वह फफूंद रोड किसी काम से जा रहा था। तिराहे के आगे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। छात्र उछलकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर, चालक कार लेकर मौके से भाग गया। घायल छात्र को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। करीब 11 बजे छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी पर निझाई चौकी प्रभारी जितेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। जांच व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजन को दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed