फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ayraiya fafoond marg becomes danger due to soil erosion

पढ़ीन पुल के पास औरैया-फफूंद मार्ग पर आई दरारें, खतरा बढ़ा

Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
ayraiya fafoond marg becomes danger due to soil erosion
औरैया फफूंद मार्ग पर पढ़ीन पुल के पास सड़क पर आए दरारें। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। पांच वर्ष पहले लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए औरैया-फफूंद मार्ग पर सड़क जगह-जगह धंसनी शुरू हो गई है। एक सप्ताह पहले 15 फीट सड़क धंसने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी डालकर सड़क की कटान रोकने का प्रयास किया। लेकिन बारिश में धंसी मिट्टी से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। वहीं पुल के पास सड़क पर कई जगह दरारें आ गईं हैं। लोगों ने सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनवाए गए औरैया-फफूंद मार्ग पर भ्रष्टाचार की चढ़ी पर्त उखड़ने लगी है। एक सप्ताह पहले पढ़ीन गांव के पास 15 फीट सड़क धंस गई। विभाग अभी तक इस सड़क को पूरी तरह से ठीक भी नहीं करा सका कि पढ़ीन पुल के पास सड़क पर कई जगह दरारें पड़ र्गइं हैं। लोक निर्माण विभाग ने पढ़ीन गांव के पास धंसी सड़क को रोकने के लिए मिट्टी की भराई कराई थी। गुरुवार रात हुई बारिश के बाद डाली गई मिट्टी भी बह गई, जिससे एक बार फिर खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताई समस्या
अमर नाथ तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसके कारण सड़क की यह दुर्दशा है। अब सरकार को चाहिए कि भ्रष्टाचार की जांच हो। जिले के अफसर भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि डामरीकृत सड़क बारिश में उखड़ जाती है, लेकिन इस सड़क का निर्माण तो सीसी कराया गया। इसके बाद भी सड़क कहीं धंस रही है तो कहीं दरारे आ रही हैं। विभाग ने निर्माण के समय गुणवत्ता पर ध्यान दिया होता तो यह हालात न होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed