फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ayodhya

अभूतपूर्व उत्साह : सजे मंदिर, घर-घर जले दीप, फहराई राम पताका

Thu, 06 Aug 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
ayodhya
औरैया। अयोध्या में भूमि पूजन के साथ श्रीराम मंदिर निर्माण का आगाज होते ही पूरा जिला खुशी से झूम उठा। उत्साह से लबरेज लोगों ने घरों पर राम पताका फहराई। दोपहर बाद कई स्थानों पर आतिशबाजी हुई व बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला। मंदिरों में पूजन हुआ और गली मोहल्लों में मिठाई बांटी गई। शाम को तो अद्भुत नजारा देखने को मिला। हर घर-आंगन व छतों की मुंडेर पर लोगों ने दीप जलाए। दीपों की झिलमिलाती छटा देखते ही बन रही थी। दिवाली सा माहौल हो गया। कुल मिलाकर साक्षात अयोध्या सा दृश्य साकार हो उठा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के भूमि पूजन के साथ राम भक्तों का उत्साह देखते ही बना। मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ व अखंड पाठ का समापन होने पर मिठाई बांटी गई। यह सिलसिला रात तक चलता रहा। समाजसेवी संस्था विचित्र पहल ने फूलमती मंदिर पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इसके बाद नगाड़े व राम पताका लहराते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर रामगीत व जयश्रीराम के नारे लगाते हुए भ्रमण किया। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि करोड़ों लोगों की लंबे अरसे से प्रतीक्षा थी, वह शुभ घड़ी आ गई, आस्था का सपना आज पूरा हुआ है। इस मौके पर कपिल गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, आनंद गुप्ता, विनोद, अनुराग गुप्ता, मनीष पुरवार, आदित्य केसर, अरविंद कुमार, रानू पोरवाल, किशन गुप्ता, मनोज दुबे, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, शिवम गुप्ता, अभिषेक गोयल, गोपाल गुप्ता व अर्पित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला बनारसीदास में भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष अमरचंद्र राठौर ने मंदिर में पूजन के बाद मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर मुहम्मद रहीश, अनीस मंसूरी, शाहरुख, इमरान, इसरार आदि ने खुशी जाहिर किया। अमरचंद्र राठौर ने बताया कि रामजन्म भूमि का विवाद हिंदू- मुसलमानों के बीच दूरी बढ़ा रहा था। लेकिन अयोध्या मे भूमि पूजन में इकबाल अंसारी की भागीदारी के साथ पूरे देश मे जो कौमी एकता का संदेश गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आढ़तियों ने पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया। आढ़तियों के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक व अन्य भाजपाइयों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर गल्ला व्यापार मंडल के महामंत्री जमाली सिंह के अलावा रामआसरे शुक्ला, छोटे अयाना, झल्लू सिंह, योगेंद्र, रत्नेश राजावत, विकास अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी आशीष चौबे के नेतृत्व में होमगंज स्थित रामजानकी मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ समापन पर राम आरती के बाद मिठाई बांटकर व दीप जलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद सुभाष चौराहे पर दीप जलाकर व आतिशबाजी जलाकर खुशी जताई। विहिप जिला संयोजक शिव प्रसाद शुक्ला ने बताया कि जिले भर में देवस्थलों पर विहिप कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed