फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ayana Road to Laxmanpur road will be improved with an investment of Rs 28.60 lakh.

Auraiya News: 28.60 लाख से सुधरेगा अयाना रोड से लक्ष्मणपुर मार्ग

Tue, 31 Mar 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 31 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ayana Road to Laxmanpur road will be improved with an investment of Rs 28.60 lakh.
औरैया। लोक निर्माण विभाग ने अयाना रोड से लक्ष्मणपुर वाया लालपुर तक सड़क की मरम्मत कराने की कवायद तेज कर दी है। करीब 28.60 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अयाना रोड से शुरू होकर लालपुर होते हुए लक्ष्मणपुर तक जाने वाला यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, छात्र-छात्राएं और छोटे व्यापारी आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने और सतह उखड़ जाने से वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित विशेष मरम्मत कार्य के तहत सड़क की पूरी लंबाई में पैचिंग, गड्ढों की भराई, क्षतिग्रस्त हिस्सों का सुधार और आवश्यक स्थानों पर नई परत डाली जाएगी। इसके साथ ही जल निकासी की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क के सुधरने से लालपुर, लक्ष्मणपुर और अयाना क्षेत्र के अलावा आसपास के गांव रामपुर, कटरा, बंसई, हरदुआ, नगला टोला, छोटे पुरवा समेत कई अन्य बस्तियों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी फसल मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी। वहीं, स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और रोजाना कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों का सफर भी सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसे जल्द पूरा कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed