{"_id":"6a246537b4925e5eaa0b91a2","slug":"awareness-campaign-launched-to-tackle-power-crisis-auraiya-news-c-211-1-aur1024-146146-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली संकट से निपटने के लिए चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली संकट से निपटने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
Sat, 06 Jun 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6- कांशीराम कॉलोनी में बिजली चोरी रोकने व उपभोक्ताओं को जागरूक करती विभागीय टीम। स्रोत:कर्
औरैया। जनपद में गर्मी के कारण बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इससे ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग की समस्या खड़ी हो रही है।
इस चुनौती से निपटने और उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व अघोषित कटौती से बचाने के लिए बिजली विभाग ने शनिवार को उपभोक्ताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया।
अभियान के तहत बिजली विभाग के अधिकारी व बिजली थाने के स्टाफ ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने मुख्य रूप से आवास विकास स्थित कांशीराम कॉलोनी, एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी और कखावतू के समीप स्थित कॉलोनी में पहुंचकर सीधे उपभोक्ताओं से संवाद किया।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को समझाया कि ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड बढ़ने के कारण ही तकनीकी कमियां आती हैं, इससे सभी को परेशानी उठानी पड़ती है। टीम ने नागरिकों से अपील की कि वे वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें और किसी भी प्रकार की बिजली चोरी से दूर रहें। बिजली चोरी पकड़ी जाने पर होने वाली कार्रवाई का हवाला देते हुए चेतावनी भी दी।
अधीक्षण अभियंता विद्युत सुनील कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के 24 घंटे बिजली देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रांसफार्मरों पर लगातार लोड बढ़ रहा है, जिसे नियंत्रित करने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाया गया है।