{"_id":"6a11eae21338be6be3018362","slug":"auto-rickshaws-running-arbitrarily-despite-three-stands-auraiya-news-c-211-1-ka11004-145394-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन स्टैंडों के बाद भी मनमानी से चल रहे ऑटो-ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन स्टैंडों के बाद भी मनमानी से चल रहे ऑटो-ई रिक्शा
Sat, 23 May 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 23 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो -10- पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे समीप खड़े ऑटो व ई-रिक्शा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर में ऑटो-ई रिक्शा का संचालन व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन ने ऑटो व ई-रिक्शा के तीन ठहराव स्थल चिह्नित किए थे। इसके बाद भी ऑटो-ई रिक्शा चालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इससे जाम लगने से लोगों को समस्याएं उठानी पड़ती हैं।
यातायात सुगम बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने ई-रिक्शा और ऑटो टैक्सी उपविधि बनाई और इसे मंजूर भी किया जा चुका है। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि तीन स्टैंड बनाए गए थे, इनमें एक यमुना रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, दूसरा दिबियापुर बस स्टैंड तथा तीसरा स्टैंड पुरानी कलक्ट्रेट में बनाया गया था। जब से स्टैंड को स्वीकृति मिली कुछ दिनों तक नियमों का पालन किया गया लेकिन उसके बाद से स्थिति पुराने ढर्रे पर आ गई।
उधर वाहन चालक यहां-वहां खड़े होकर सवारी भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो व ई-रिक्शा दोबारा से नियमों की अनदेखी करते हुए नजर आने लगे। इससे स्थिति और बदतर हो गई। इनके कारण जाम की समस्या भी प्रतिदिन उत्पन्न हो जाती है। चौराहों पर ऑटो व ई-रिक्शा सड़क घेरकर खड़े हो रहे हैं। ऐसे में आवागमन काफी हद तक प्रभावित होता है।
विज्ञापन
-- -- -
कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई
जो एंड प्वाइंट बनाए गए थे वह वहां बनाए गए जहां से ऑटो एवं ई-रिक्शा सवारी बैठाते थे और वहीं पर उतार देते थे। यह स्थान चौराहों से 50 मीटर की दूरी पर बनाए गए थे। स्टैंड के लिए कई बार नगर पालिका का पत्राचार किया जा चुका है। इसके बाद भी आज तक चिह्नित स्थानों पर किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। क्षमता से अधिक वाहन होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
-देवेंद्र कुमार, टीएसआई, औरैया