फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auto overturned in a ditch, five injured

Auraiya News: ऑटो खड्ड में पलटा, पांच घायल

Sun, 15 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned in a ditch, five injured
ऑटो पलटने के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस। - फोटो : ऑटो पलटने के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस।
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो खड्ड में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को ऑटो से निकाल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक मौके से फरार हो गया। भरथना से रविवार शाम को ऑटो चालक पांच सवारियां बैठाकर बिधूना की ओर आ रहा था। इसके बाद वेहवा के पास सड़क किनारे खड्ड में पलट गया।
विज्ञापन

ऑटो में सवार जनक किशोर पुत्र बालकराम, रोहित पुत्र पुत्तू लाल, अभिषेक पुत्र अरुण कुमार, सूरजपाल पुत्र राजपाल सिंह व अंजलि पत्नी सूरज दबकर घायल हो गए।
थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बिधूना व एरवाकटरा में भर्ती करवाया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed