फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auto driver absconds with female passenger's bag

Auraiya News: महिला यात्री का बैग ऑटो चालक लेकर फरार

Wed, 21 Aug 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Auto driver absconds with female passenger's bag
औरैया। महिला यात्री का पांच हजार रुपये व जरूरी कागजातों से भरा बैग लेकर ऑटो चालक फरार हो गया। महिला ने काफी दूर तक ऑटो का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। मौके पर मौजूद 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। सिपाहियों ने भी शहर भर में ऑटो चालक को खोजा, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर महिला को निराश होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के मौके पर बाबरपुर के गांव कुंडरा निवासी निर्मला देवी कानपुर देहात के गांव बिलासपुर स्थित अपने मायके गई थीं। बुधवार को वह मायके से ससुराल जाने के लिए औरैया पहुंचीं। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खानपुर चौराहे पर ऑटो से उतरने के बाद बैग उतारने से पहले चालक को किराया दिया। इसी दौरान हाथ की टूटी चूड़ी को तोड़कर फेंकने लगी। तभी चालक मौके से ऑटो लेकर शहर की ओर भाग निकला। महिला ने चीखते हुए कुछ दूर तक ऑटो का पीछा किया, लेकिन वह उसे रोक नहीं पाईं। यह देख मौके पर मौजूद 112 गाड़ी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला से घटना की जानकारी की और महिला को साथ लेकर तुरंत ही ऑटो की तलाश में खानपुर चौराहे से सुभाष चौराहे संजय गेट तक सभी ऑटो चालक को रोककर खोजबीन की, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पूछताछ में महिला ने बताया कि बैग में कपड़ों के अलावा पांच हजार रुपये, जरूरी कागजात रखे थे। जेवर के संबंध में पूछे जाने पर महिला ने बताया कि जेवर उसके पास मौजूद दूसरे बैग में हैं। महिला ने बताया कि पति गजेंद्र सिंह गुजरात में नौकरी करते हैं। इधर, सिपाहियों ने महिला से पूछताछ के बाद आश्वासन दिया कि वह ऑटो चालक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह महिला से संपर्क कर बैग लौटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed