फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auto collided with a parked car, one killed and two injured

Auraiya News: खड़ी कार में आटो ने मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

Sun, 22 Jan 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Auto collided with a parked car, one killed and two injured
औरैया। कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर करमपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़ी खाली कार में पीछे से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक तेज रफ्तार में होने के बाद भी मोबाइल का प्रयोग कर रहा था, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर कार में भिड़ गया। हादसे में ऑटो सवार मैनपुरी के दन्ना निवासी वीरेंद्र कुमार दुबे (62) की मौके पर मौत हो गई। जबकि गोहना निवासी छात्रा दीप्ती, बनारसीदास निवासी आरती त्रिपाठी गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने आरती को सैफई रेफर कर दिया। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तेज आवाज में बजा रहा था गाने
दीप्ती ने बताया कि चालक तेज आवाज में गाने बजा रहा था और बार-बार मोबाइल से गाने बदल रहा था। कई बार उसको रोका लेकिन उसने एक न सुनी। तभी अचानक हादसा हो गया। दन्ना निवासी सरोज दुबे ने बताया कि वह अपने पति वीरेंद्र कुुमार दुबे के साथ बेटी आरती के घर उसको लेने आए थे। बेटी को लेकर लौटते वक्त हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed