फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auto-bike collision, mob surrounded and beat the auto driver

Auraiya News: ऑटो-बाइक की भिड़ंत, भीड़ ने ऑटो चालक को घेरकर पीटा

Sun, 24 Sep 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Auto-bike collision, mob surrounded and beat the auto driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। कस्बा के बेला रोड पर रविवार दोपहर ऑटो व बाइक में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार घायल पिता-पुत्री को छोड़कर ऑटो चालक ऐरवाकटरा की ओर निकल गया। जहां पीछा करते हुए पहुंचे कुछ लोगों ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्री व ऑटो चालक को सीएचसी में भर्ती कराया।
कन्नौज जनपद के थाना इंदरगढ़ गांव हुसैन नगर निवासी ऑटो चालाक हरिओम पुत्र देवपाल रविवार को बिधूना सवारियां छोड़ने बेला रोड आया। जहां ऑटो की टक्कर बेला-बिधूना मार्ग पर नदी पुल समीप कीरतपुर में दवा लेने जा रहे बाइक सवार सराय प्रथम निवासी रामकुमार से हो गई। बाइक पर सवार रामकुमार व उसकी पुत्री दुर्गा बुरी तरह से घायल हो गए। ऑटो चालक घटना को देखकर मौके से चला गया। कुछ युवकों ने ऑटो का पीछा किया।
विज्ञापन

कस्बा के ऐरवाकटरा मार्ग पर भटौली गांव के पास ऑटो रोककर चालक हरिओम को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। जिससे हरिओम की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ऑटो चालक व बाइक सवार पिता पुत्री को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद ऑटो चालक को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि ऑटो चालक के साथ मारपीट करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed