{"_id":"65c12f90657f24c4ef06f45f","slug":"auto-and-contract-vehicles-occupy-the-intersections-auraiya-news-c-211-1-aur1002-108301-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चौराहों पर ऑटो व ठेका गाड़ियों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चौराहों पर ऑटो व ठेका गाड़ियों का कब्जा
Tue, 06 Feb 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शासन- प्रशासन की तरफ से चौराहों व तिराहों पर अवैध तरीके से स्टैंडों का संचालन न हो इसे लेकर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है, बावजूद इसके चौराहों पर ऑटो से लेकर ठेका गाड़ी चालक चौराहों पर कब्जा कर दिनभर खड़े रहते हैं।
वहीं चिह्नित किए गए स्टैंड पर खड़े होने से दूरी बनाई जा रही है। ऐसे में काफी हद तक परिवहन प्रभावित हो रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि देवकली-खानपुर चौराहे पर पूरे दिन यातायात पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बावजूद यहां पर अवैध तरीके से स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। वहीं अन्य चौराहों पर ऑटो लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं। जिन्हें रोकने की जहमत तक नहीं उठाई जा रही है। इससे जाम के हालात भी बन जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो05एयूआरपी04-देवकली खानपुर चौराहे पर सर्विस रोड पर कतार में खड़ी ठेका गाड़ी। संवाद
फोटो05एयूआरपी05-देवकली खानपुर चौराहे पर लगा चेतावनी बोर्ड। संवाद
देवकली खानपुर चौराहा पर कानपुर देहात से लेकर इटावा की ओर जाने वाली ठेका गाड़ी पूरे दिन सर्विस रोड पर भारी मात्रा में खड़ी रहती हैं। ऐसे में वाहनों का आवागमन काफी हद तक प्रभावित होता है। यहां यातायात पुलिस का स्थाई प्वाइंट भी है। इसके बावजूद इन वाहनों पर नजर नहीं डाली जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो05एयूआरपी06- सत्ती तालाब समीप चिह्नित पार्किंग प्वाइंट पर खड़ी बसें व अन्य वाहन। संवाद
शहर के चड्ढा टाकीज समीप तालाब किनारे अस्थाई वाहन स्टैंड बनाया गया है। यहां काफी कम ठेका गाड़ियां खड़ी होती हैं। वहीं पार्किंग के तौर पर सत्ती तालाब किनारे चिह्नित स्थान पर भी ठेका गाड़ी नहीं खड़ी हो रही हैं। यहां बसें व अन्य वाहन खड़े हो रहे हैं। ठेका गाड़ियां अवैध स्टैंडों पर पूरे दिन नजर आ रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार-- -- --
‘यातायात पुलिस के ज्यादातर कर्मी बाहर ड्यूटी पर गए हैं। जितना फोर्स है उससे व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। सख्ती की जा रही है। अवैध तरीके से सवारी वाहनों का ठहराव रोका जाएगा।’-भरत पासवान, यातायात सीओ

बोले जिम्मेदार