फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   AURIYA NEWS

साढ़े छह माह बाद दिबियापुर सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद

Sun, 11 Oct 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
AURIYA NEWS
दिबियापुर (औरैया)। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग साढ़े छह माह बाद बुधवार को लोगों को ओपीडी, जननी सुरक्षा योजना एवं इमरजेंसी सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। कोरोना संक्रमण काल में दिबियापुर सीएचसी पर एल वन आइसोलेशन वार्ड होने के कारण केवल कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा था। अन्य सभी सुविधाओं के लिए सहार और औरैया सीएचसी जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

25 मार्च को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 50 शय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय को एल-वन आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित कर दिया गया था। यहां पर आसपास के जिलों के कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया गया। छह अक्तूबर को अपर मुख्य सचिव ने कोरोना संक्रमितों को चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय में स्थानांतरित करने एवं दिबियापुर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं नियमित शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस आदेश के बाद 10 अक्तूबर शनिवार को दिबियापुर सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 8 कोरोना संक्रमितों को चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय में स्थानांतरित कर दिया गया। अब यहां ठीक हो चुके केवल 4 कोरोना संक्रमित मुलजिम रह गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि उम्मीद है कि बुधवार से यहां पूर्ववत स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed